दलित चिंतक ज्ञान प्रकाश भूख पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे : डॉ राजीव

WhatsApp Channel Join Now
दलित चिंतक ज्ञान प्रकाश भूख पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे : डॉ राजीव


-दलित चिंतक को आजाद हिंद बटालियन ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी, 29 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में रविवार को विशाल भारत संस्थान की ओर से दलित चिंतक , रामपंथ के धर्म सचिव ज्ञान प्रकाश के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में सुभाषवादियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओ एवं बच्चों ने दलित चिंतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जुटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुभषवादियो ने अपने नेता ज्ञान प्रकाश को जय हिंद के उद्घोष के साथ अंतिम सलामी दी । संस्थान के प्रांतीय संपर्क प्रमुख अनिल पांडेय ने कहा कि ज्ञान प्रकाश एक सुभाष वादी विचारक थे ,जो बैंक की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए समर्पित हो गए ।

सभा में साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ कवीन्द्र नारायण ने कहा कि दलित बस्तियों में धर्म और सेवा का प्रकल्प शुरू किया। ज्ञान प्रकाश जैसे विचारक बिरले ही होते है । दलित समाज को राम की ओर ले जाने का अभियान चला रहे थे । शिक्षक संघ के नेता अजीत सिंह टीका ने कहा कि ज्ञान प्रकाश ने अनाज बैंक के जरिये भूख पीड़ितों और सड़क पर रहने वालों की सेवा किया । इसके लिए हमेशा अनुकरणीय रहेंगे । संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दूबे ने कहा कि ज्ञान प्रकाश जी धर्म और समाज मे दलित समाज की भागीदारी चाहते थे । संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव ने कहा कि ज्ञान प्रकाश का दलित चिंतन राष्ट्रहित में था । जाति पाती के भेदभाव को खत्म करके समाज को एकजुट करने के लिए काम कर रहे थे । नेताजी सुभाष के विचारों से दलित समाज को जोड़ रहे थे , ताकि दलित समाज को राष्ट्रभक्ति से जोड़ा जा सके। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने कहा कि युवाओं को ज्ञान प्रकाश के रास्ते पर चलना चाहिए ।

इस अवसर पर नम आंखों से सभी ने अपने अनुभव साझा किए । सभी ने यह तय किया कि ज्ञान प्रकाश की प्रतिमा सुभाष भवन में लगाई जाएगी । श्रद्धांजलि सभा का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया । इस सभा मे विवेकानंद सिंह , गौरव सिंह , कमलाकांत सिंह , वीरेंद्र राय , डॉ अर्चना भारतवंशी ,डॉ मृदुला जायसवाल , डॉ नजमा परवीन , नाजनीन अंसारी आदि की मौजूदगी रही।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785351 Articles

Share this story