वाराणसी में आठ जून से लगेगा ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’

WhatsApp Channel Join Now

निःशुल्क मार्शल आर्ट, लाठी-काठी एवं नानचाकू प्रशिक्षण दिया जाएगा

वाराणसी, 03 जून (हि.स.)। हिन्दू समाज को आत्मरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से वाराणसी में ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 08 जून से 14 जून तक शहर के दो स्थानों पर आयोजित होगा। समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘हर घर योद्धा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष शिविर में युवाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में मार्शल आर्ट, लाठी-काठी तथा नानचाकू जैसी विधाओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिविर का पहला सत्र प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। वहीं दूसरा सत्र सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक शिवपुरी वाटिका, गांगकला भट्ठा, बड़ागांव में संचालित किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण शिविर 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हिन्दू युवक एवं युवतियों के लिए निःशुल्क रहेगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9324868906 पर संपर्क कर सकते हैं।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story