विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की भेंट


वाराणसी, 23 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज में ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासत भी उबलने लगी है। केदारघाट स्थित श्री विद्यामठ में प्रवास कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने के लिए सोमवार को सुबह से ही विभिन्न संगठनों, अधिवक्ताओं के दल के अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा।

मठ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़', युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चंचल शर्मा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद उनको समर्थन भी दिया। वहीं पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता प्रभु नारायण पाण्डेय, विनोद शंकर शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ताओं ने शंकराचार्य को अपना नैतिक समर्थन दिया और कानूनी लड़ाई में भी सहयोग करने की बात कहीं। वहीं आश्रम में मौजूद भक्तों ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story