जनसांख्यिकीय परिवर्तन से यूरोप में विकराल रूप धारण कर रहा है सभ्यतागत संकट : चन्द्रकांत

WhatsApp Channel Join Now
जनसांख्यिकीय परिवर्तन से यूरोप में विकराल रूप धारण कर रहा है सभ्यतागत संकट : चन्द्रकांत


—'जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण सभ्यतागत संकट 'यूरोप एक केस स्टडी' विषयक व्याख्यान

वाराणसी, 23 मार्च (हि.स.)। प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सह संयोजक चन्द्रकांत ने कहा कि जनसांख्यिकीय परिवर्तन से सभ्यतागत संकट यूरोप में विकराल रूप धारण कर रहा है। किसी देश में शरणार्थियों की संख्या बढ़ने पर जब उस देश की सभ्यता में क्षरण होता है। लोकतंत्र में सहिष्णुता का स्थान होना चाहिए, परन्तु यह कायरता में नहीं बदलना चाहिए। इसी सभ्यतागत संकट का वर्तमान में लोकतंत्र पद्धति का अनुसरण करने वाले भारत सहित सभी देश सामना कर रहे है। चन्द्रकांत सोमवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित समाज विज्ञान संकाय के संबोधि सभागार में संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

प्रज्ञा प्रवाह एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण सभ्यतागत संकट, यूरोप एक केस स्टडी' विषयक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में एक शब्द प्रचलित है जिसे ग्रूमिंग गैंग्स कहा गया। भारत में प्रचलित लव जिहाद से सौ गुना ज्यादा कट्टरता इस गैंग के सदस्यों में पाई जाती है। यूरोप के देशों में तलाक का प्रतिशत अत्यधिक है। ऐसी दशा में इसका दंश झेल रहे बालिकाओं को इस समूह के सदस्य अपना लक्ष्य बनाते है और कम से कम 10 से 20 लोगों के मध्य इन बालिकाओं को वस्तु की तरह रखते हैं। यूनाइटेड किंगडम में यह सदस्य शरणार्थी के रूप में प्रवेश करते हैं।

अध्यक्षता करते हुए प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष ने कहा कि ऐसी सभ्यताएं जो विलुप्त होने की कगार पर उनका संरक्षण और संवर्धन यह भारतीय चिंतन है। परन्तु मिशनरी तथा इस्लामिक चिंतन के कारण विश्व की कई सभ्यताएं परिवर्तित होने अथवा नष्ट होने के मार्ग पर हैं।

व्याख्यान की प्रस्तावना दीनदयाल उपाध्याय पीठ के समन्वयक प्रो.टी.पी. सिंह और अतिथि परिचय डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक सुनील , सह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अजीत , डॉ अशोक सोनकर, डॉ. हरेन्द्र राय , विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, शोध छात्र तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story