चौबेपुर के ग्रामीण अंचल में सामाजिक संस्था ने स्कूलों में लगवाई आजादी के महानायकों की तस्वीरे

WhatsApp Channel Join Now
चौबेपुर के ग्रामीण अंचल में सामाजिक संस्था ने स्कूलों में लगवाई आजादी के महानायकों की तस्वीरे


चौबेपुर के ग्रामीण अंचल में सामाजिक संस्था ने स्कूलों में लगवाई आजादी के महानायकों की तस्वीरे


वाराणसी,05 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आजादी के महानायकों और तत्कालीन समाज सुधारकों से स्कूली बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने पहल की है। संस्था ने हमारे आदर्श श्रृंखला के तहत चौबेपुर थाना क्षेत्र के 3 सरकारी विद्यालयों की कक्षाओं में 50 महानायकों के चित्रों के पोस्टर लगवाये हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पलकहा तथा रघुवंश इंटर कालेज धौरहरा शामिल हैं ।

संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने गुरूवार को बताया कि इस अभियान से बच्चों को आजादी के महानायकों और उस समय के समाज सुधारकों के बारे जानने के प्रति रूचि बढ़ेगी । चित्रों पर नाम, जन्मतिथि और पुण्यतिथि अंकित की गयी है जिससे इन अवसरों पर अध्यापक कक्षा में बच्चों को इन महापुरुषों के बारे में अवगत कराएंगे । उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल 14 विद्यालयों में ऐसे पोस्टर लगाए जायेंगे । इस कार्य में प्रदीप सिंह, अमर बहादुर , विनोद यादव आदि सहित विद्यालय के शिक्षकों ने भी पूरा सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772604 Articles

Share this story