स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं संस्थाओं का हुआ सम्मान

WhatsApp Channel Join Now


वाराणसी, 20 जून (हि.स.)। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मण्डलीय जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले युवाओं व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हिन्दू युवा वाहिनी के अंबरीश सिंह भोला, रूबी सिंह(अघोराचार्य बाबा कीनाराम आश्रम), विनोद यादव (श्रद्धा एक प्रयाश सप्तसागर दवा मंडी), नीरज पारिख(काशी रक्तदान एवं नेत्रदान कुटुंब वाराणसी), सोनू सिंह(स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कचहरी वाराणसी), रोशन गुजराती, सतनाम सिंह, ऐश्वर्य मुद्र, परी शिखा तथा शिवानी सेठ रही। मण्डलीय शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को उनके कार्यालय में सम्मानित करने के साथ अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाणपत्र भी किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस कार्यक्रम में डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. मुकुंद जी श्रीवास्तव, डॉ. मृदुला मालिक, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. सतेंद्र राय एवं रक्त केंद्र के अधिकारियों ने भी भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story