असम के राज्यपाल छह दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
असम के राज्यपाल छह दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत


वाराणसी, 15 अप्रैल (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य छह दिवसीय यात्रा पर बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से राज्यपाल की अगवानी की।

एयरपोर्ट के लाउंज में राज्यपाल ने स्वागत करने वाले भाजपा के पदाधिकारियों से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वे शहर की ओर रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व वाराणसी जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, सुरेश सिंह, शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय, अवधेश सिंह सारथी, डॉ अशोक राय, डॉ सोभनाथ यादव, पार्टी के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story