यूपी सरकार के अध्यात्म और अर्थ टेंपल इकोनॉमी मॉडल की हो रही सर्वत्र प्रशंसा : अमरजीत मिश्र

WhatsApp Channel Join Now
यूपी सरकार के अध्यात्म और अर्थ टेंपल इकोनॉमी मॉडल की हो रही सर्वत्र प्रशंसा : अमरजीत मिश्र


--- वाराणसी में ‘उत्तर चेतना’ का भव्य विमोचनवाराणसी, 22 फरवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की 'टेंपल इकॉनमी मॉडल' यूपी की अर्थ व्यवस्था का सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज ही नहीं, योगी मॉडल का असर छोटे शहरों तक दिखाई दिया।

अपने दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे महाराष्ट्र में फ़िल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र की संस्था पिछले तीन दशकों से मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का आयोजन करती है। मिश्र यहां सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित समारोह में बोल रहे थे। मुंबई की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आधारित पुस्तक उत्तर चेतना का विमोचन भी वाराणसी सर्किट हाउस में यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने किया। अभियान के संस्थापक अमरजीत मिश्र ने समारोह में कहा कि पिछली सरकारों में उपेक्षित रहे राज्य के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर आधारभूत ढांचे के विकास से पर्यटन को बल मिला। उन्होंने कहा कि सुविधाएं बढ़ीं तो श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ। यूपी के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि मुंबई की संस्था अभियान ने उत्तरप्रदेश दिवस समारोह का आयोजन शुरु कर बड़ा काम किया है। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सोमनाथ विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया। समारोह में राहुल मेहता, अभिषेक यादव आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story