स्वावलंबी भारत अभियान के प्रोत्साहन सम्मेलन में 270 विद्यार्थियों ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
स्वावलंबी भारत अभियान के प्रोत्साहन सम्मेलन में 270 विद्यार्थियों ने लिया भाग


वाराणसी, 12 सितंबर (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच काशी महानगर की ओर से शनिवार को कछवां स्थित रामा इंटर कॉलेज, रामपुर में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय के 270 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए मुख्य वक्ता कविता मालवीय ने विद्यार्थियों को स्वावलंबन, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक काशी डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, जिला पूर्णकालिक प्रेम सिंह, काशी दक्षिण भाग हनुमान नगर संयोजक नीतू चतुर्वेदी सहित रामा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह और उपप्रधानाचार्य राज बाबू यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुरेंद्र यादव, योगेश सिंह, आशीष कुमार, राम प्रसाद उपाध्याय, अरुण कुमार गौतम, विनय मोदनवाल, अंजली और प्रीति समेत विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story