वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने दी भावभीनी विदाई

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने दी भावभीनी विदाई


वाराणसी, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में रविवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

समारोह में उपनिरीक्षक कैलाश राम एवं उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ओझा को उनके लंबे, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए स्मृति चिह्न और फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए। वक्ताओं ने उनके उत्कृष्ट कार्य, व्यवहार-कुशलता और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story