वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात'
वाराणसी, 28 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135 वें संस्करण को लेकर रविवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के नेताओं और जन प्रतिनिधियों में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 'समुद्र से लेकर आकाश तक सुरक्षित भारत' का जिक्र करते हुए देश की सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, उन्होंने विश्व योगासन चैम्पियनशिप, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विशेष चर्चा की। पीएम मोदी ने मन की बात में खेल, एआई, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी द्वारा दुर्लभ पांडूलिपियों का डिजिटल माध्यम से संरक्षण की जानकारी दी।
इन नेताओं के अगुवाई में सुनी गई 'मन की बात'
पार्टी के काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें संस्करण को रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग सुना व आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। क्षेत्रीय कार्यालय पर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने वालों में संतोष पटेल, राजेश राजभर, राकेश शर्मा,सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, राकेश सिंह अलगू,संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, डॉ उत्तम ओझा,प्रवीण सिंह गौतम,जय सिंह पाल आदि मौजूद रहे। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री दिलीप पटेल ने सुंदरपुर में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

