भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने उत्साह से सुनी प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात '

WhatsApp Channel Join Now

—प्रधानमंत्री ने वाराणसी रामनगर में रिकाॅर्ड पौधरोपण को सराहा

वाराणसी,29 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 132 वें संस्करण को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी महानगर में रविवार को सभी बूथों पर सुना गया। प्रधानमंत्री ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष सहित कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने देश के किसानों, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े सकारात्मक प्रयासों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहाँ एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया रिकार्ड गिनीज़ बुक'' में दर्ज हुआ। इस प्रयास की सबसे खास बात यह रही कि इसमें हजारों लोग एक साथ जुड़े। छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग-अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया। जनभागीदारी का यही स्वरूप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के दौरान भी दिखता है। इस अभियान के तहत देशभर में करोड़ों पेड़ लगाए गए हैं। इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधान सभा के रविदास मंडल में बूथ संख्या 116 पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात कार्यक्रम' को सुना। भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनियां विधानसभा के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 और पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 337 पर एवं पार्षद संतोष सोलापुरकर ने बिंदुमाधव वार्ड के 257 पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में मन की बात का सामूहिक श्रवण लक्सा क्षेत्र में सुषमा मौर्या के आवास पर किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे प्रमुख विषयों को सराहा और इसे आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। इसमें भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला,विजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, कन्हैया लाल सेठ,सिद्धनाथ गौड़ अलगू आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story