(अपडेट) 25 लाख की लागत से टाउनहॉल मैदागिन स्थित गांधी उद्यान पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) 25 लाख की लागत से टाउनहॉल मैदागिन स्थित गांधी उद्यान पार्क का होगा सौंदर्यीकरण


—पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया शिलान्यास

वाराणसी, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को टाउनहॉल मैदागिन स्थित गांधी उद्यान पार्क का 24.99 लाख रूपये लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि गांधी उद्यान पार्क में बच्चों, बूढ़े सभी के उपयोग के लिए जिम, पाथवे बनाए जाने के साथ ही बैठने के लिए स्थाई बेंच भी लगाए जाएँगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी बदल चुका है। चहुंओर चतुर्मुखी विकास हो रहा हैं। जनसामान्य को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। शहर के साथ-साथ सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण भी बड़े पैमाने पर किया गया है। जिससे लोगों को उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहतर एवं सुगम सुविधाएँ मिल रही हैं। उन्होंने गांधी उद्यान पार्क का सुंदरीकरण कार्य कर रहे कार्यदाई संस्था के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सुंदरीकरण कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए। पाथवे मानक के अनुरूप बनाया जाए। उद्यान में लगने वाले जिम के सामान भी उच्च क्वालिटी के होने चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story