नेपाल में बाढ़ से असमय दिवंगत आत्माओं की मुक्ति के लिए वाराणसी में होगा त्रिपिण्डी श्राद्ध

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में बाढ़ से असमय दिवंगत आत्माओं की मुक्ति के लिए वाराणसी में होगा त्रिपिण्डी श्राद्ध


वाराणसी, 10 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सलारपुर स्थित अध्यात्म न्याय समिति के कार्यालय पर गुरुवार को सचिव राजकुमार मिश्र ने बताया कि नेपाल में आए हुए भीषण बाढ़ में असमय दिवंगत आत्माओं की मुक्ति हेतु 11 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को शहर के पिशाच मोचन में अध्यात्म न्याय समिति द्वारा त्रिपिण्डी श्राद्ध का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः काल दस बजे से अपराह्न एक बजे तक चलेगा। इस आयोजन में शहर के लोग भी आ कर हिस्सा ले सकते हैं।

सचिव राजकुमार मिश्र ने बताया कि नेपाल में अचानक से आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो चुका है। कई लोगों की अकाल मृत्यु हुई है। नेपाल के जनजीवन को सामान्य होने में एक वर्ष से ज्यादा का समय लगेगा। ऐसे में अध्यात्म न्याय समिति के सदस्यों ने त्रिपिण्डी श्राद्ध का आयोजन कर अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story