वाराणसी : स्नातक एमएलसी चुनाव में कड़ा मुकाबला, प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : स्नातक एमएलसी चुनाव में कड़ा मुकाबला, प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज


वाराणसी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार में तेजी से आयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने पार्टी के पुराने नेताओं और पदाधिकारियों से मिलकर मतदान कराने की अपील की है, वही पिछला चुनाव जीतने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के अलावा सुनील यादव और हरिशचंद्र कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी देव कुमार राजू भी संपर्क कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह इस बार के चुनाव में पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। केदारनाथ सिंह अपने पुराने साथियों से तो मिल ही रहे हैं, वहीं उनके समर्थन में पार्टी की बैठक भी निरंतर हो रही है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक प्रत्याशी उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए जुट गया है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के अनुसार वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र में केदारनाथ सिंह का मुकाबला किसी भी प्रत्याशी से इस बार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने जा रही है।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी वह जीत जाएंगे। इसके साथ ही सुनील यादव भी नौजवानों से मत एवं सहयाेग मांग रहे हैं। हरिश्चंद्र कॉलेज की छात्र राजनीति से निकले देव कुमार राजू उर्फ देव गुप्ता ने कहा कि वह नौजवानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story