दूसरे दिन वाराणसी खण्ड स्नातक के लिए 11 एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 05 ने लिए नामांकन पत्र
—दो दिनों में अब तक वाराणसी खण्ड स्नातक के लिए 20, शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 नामांकन पत्र
वाराणसी,30 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जबकि खंड स्नातक के लिए आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी), बेनी माधव (निर्दल), देव कुमार (निर्दल), चंद्र प्रकाश गुप्ता (निर्दल), पंकज कुमार सिंह (निर्दल), रंजीत कुमार यादव (निर्दल), प्रीति सिंह (निर्दल), वहीदुल्लाह खान (निर्दल), तुषार गोस्वामी (निर्दल), अरविन्द कुमार (निर्दल) व डॉ. पंकज कुमार गौतम (निर्दल) सहित कुल 11 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रमोद कुमार मिश्रा (भाजपा), लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी), ऋतिका दुबे (निर्दल), कपिल देव यादव (निर्दल) तथा चेतनारायण सिंह (निर्दल) कुल 5 लोगों ने पर्चा लिया। चुनाव में पहले दिन खंड स्नातक के लिए 09 तथा शिक्षक निर्वाचन हेतु 05 लोगों ने नामांकन के लिए पर्चा लिया था। इस प्रकार अब तक दो दिनों में खंड स्नातक के लिए 20 तथा शिक्षक निर्वाचन हेतु 10 लोगों ने नामांकन हेतु पर्चा लिया है। बताते चलें कि पिछले चुनाव 2020 में वाराणसी में शिक्षक एमएलसी में सपा के लाल बिहारी यादव ने ओम प्रकाश शर्मा गुट के प्रमोद कुमार मिश्र को 936 वोटों हरा दिया था। लाल बिहारी को कुल 7766 वोट मिले थे। लाल बिहारी को कुल 7766 वोट मिले थे। प्रमोद कुमार 6830 वोट पा सके। वहीं, भाजपा के चेतनारायण सिंह तीसरे नंबर पर चले गए थे। उन्हें केवल 4858 वोट मिले। इस बार प्रमोद कुमार मिश्र को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने वर्ष 2020 में जीत दर्ज की थी। वह 3,850 मतों से विजयी हुए थे। इसके पहले केदार नाथ सिंह (भारतीय जनता पार्टी) ने इस सीट पर साल 2004 (उप-चुनाव), 2008 और 2014 के चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी। इस बार फिर भाजपा ने केदारनाथ को चुनावी समर में उतारा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

