घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने खाया जहर

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने खाया जहर


वाराणसी, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा थाना क्षेत्र स्थित सोनिया इलाके में मंगलवार को घरेलू विवाद में जहां पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी ने भी जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि सोनिया क्षेत्र में रहने वाले आशीष प्रजापति (36) का पत्नी अनिता प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आशीष घर के ऊपरी तल पर स्थित कमरे में चले गए, जहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पत्न ने जहर खा लिया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उधर, मोहल्ले में चर्चा रही कि पान विक्रेता आशीष का अपनी पत्नी अनिता प्रजापति से अक्सर पारिवारिक विवाद होता था जिससे खिन्न होकर संदीप प्रजापति ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दंपति को 12 वर्ष व आठ वर्ष के दो बेटे और छह वर्ष की एक बेटी है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story