वाराणसी मंडलायुक्त ने आईआरटीएस ट्रेनी अफसरों से किया संवाद,नवाचार अपनाने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी मंडलायुक्त ने आईआरटीएस ट्रेनी अफसरों से किया संवाद,नवाचार अपनाने पर जोर


बोले - प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता आवश्यक

वाराणसी,26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश वाराणसी परिक्षेत्र के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने गुरूवार को भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2023 व 2024 के 9 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस संवादात्मक बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुशासन के सिद्धांतों तथा जनसेवा के प्रति दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस दौरान

मंडलायुक्त ने ट्रेनी अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यकाल के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें तथा रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नवाचार अपनाएं। बैठक के दौरान अधिकारियों ने भी विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मंडलायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने रेलवे संचालन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और समन्वय की महत्ता पर विशेष बल दिया।

मंडलायुक्त ने संवाद के बाद प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वाराणसी जक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन)स्टेशन के डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story