वाराणसी : शारदीय नवरात्र में देवी के रूप में पूजी गई वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : शारदीय नवरात्र में देवी के रूप में पूजी गई वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई


वाराणसी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महाअष्टमी के दिन रविवार शाम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई देवी के रूप में पूजी गई। भदैनी स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं और बटुकों ने दीप जलाकर महारानी के विशाल मूर्ति की पूजा की। जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मा वेद विद्यालय के बटुकों ने वेद मंत्रो के बीच महारानी का पूजन किया।

फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे वेद उपनिषदों में लिखा गया है कि जीव भगवान का ही अंस होता है। काशी की बेटी महारानी लक्ष्मीबाई भी देवी स्वरूप ही है। आज नवरात्र में उनकी पूजा कर उनके शौर्य को नमन किया गया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि काशी की बेटी महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी में अपने प्राण को न्योछावर कर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। महारानी मनु (महारानी के घर का नाम) काशी की बेटी थी। वह एक देवी ही थी आज उनको देवी के रूप में पूजन कर गर्व की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम का संचालन रामयश मिश्र ने किया । इस कार्यक्रम में समाजसेवी अजय मिश्रा,नर्मदा गौड़, संजय मिश्रा, अमित मालवीय आदि ने भी भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763241 Articles

Share this story