वाराणसी के मदनपुरा में जर्जर भवन का हिस्सा भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के मदनपुरा में जर्जर भवन का हिस्सा भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा


वाराणसी, 09 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा इलाके में बारिश के बीच एक पुराने जर्जर भवन का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग से हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भवन का हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी मौके पर पहुंचे। मदनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इलाके में स्थित भवन संख्या डी-31/207 काफी समय से जर्जर अवस्था में है। बुधवार को भवन का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया। भवन में वर्तमान में कोई नहीं रहता है।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, यह भवन मोहम्मद स्वालेह का है। बताया गया कि जर्जर मकान को मजदूरों की मदद से गिराने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भवन का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हालांकि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story