महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ के पंचबदन चल प्रतिमा का धेनुदुग्धम् से अभिषेक, हरियाली श्रृंगार

WhatsApp Channel Join Now
महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ के पंचबदन चल प्रतिमा का धेनुदुग्धम् से अभिषेक, हरियाली श्रृंगार


महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ के पंचबदन चल प्रतिमा का धेनुदुग्धम् से अभिषेक, हरियाली श्रृंगार


वाराणसी, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में गुरूवार शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर श्री काशी विश्वनाथ के पंचबदन चल प्रतिमा का धेनुदुग्धम से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच हरियाली श्रृंगार किया गया। शाम को महंत आवास पर बाबा के चल प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पूरे श्रद्धा के साथ पहुंचते रहे।

स्वर्गीय पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी के पुत्र पं. वाचस्पती तिवारी ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा के पूर्व परंपरा के अनुसार आवास पर भगवान शिव परिवार की चल प्रतिमा का ब्रह्ममुहूर्त में पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्वमें 11 वैदिक ब्राम्हणों ने विशेष पूजन किया। इसके बाद सायंकाल बाबा की पंचबदन प्रतिमा का संजीवरत्न मिश्र ने राजसी श्रृंगार और हरियाली श्रृंगार किया। उन्होंने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा पर शुक्रवार को उनके आवास से बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा पालकी से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में जाएगी। सायंकाल नाटकोट क्षेत्रम् के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज व डमरूवादन के बीच बाबा की चल रजत प्रतिमा को गर्भगृह में प्रतिष्ठित करने के उपरांत बाबा का पूजन झूला श्रृंगार किया जाएगा। काशीवासी काशीपुराधिश्वर को सपरिवार झूला झूलने का झांकी दर्शन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story