श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं संकल्प पाठ

WhatsApp Channel Join Now
श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं संकल्प पाठ


वाराणसी, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के संकल्प के अनुसार, हर सोमवार को रुद्राभिषेक और संकल्प पाठ की अटूट परंपरा बिना किसी रुकावट के जारी रही। मंदिर ट्रस्ट ने एक विशेष उद्देश्य के लिए संकल्प लेते हुए पवित्र स्थान पर स्थित श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक कर देश—प्रदेश में सुख—शान्ति की कामना की।

गौरतलब हो कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवासरीय रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा प्रतिवर्ष प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक एवं संकल्प पाठ का यह अनवरत क्रम जारी है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने रुद्राभिषेक के दौरान बाबा विशेशर से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का यह अनुष्ठान विशेष रूप से सोमवार को किया जाता है, जो भगवान शिव के प्रति भक्ति का दिन माना जाता है। मंदिर न्यास के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से न केवल भक्तों की आस्था बढ़ती है, बल्कि यह समाज में एकता का संदेश भी फैलाता है। वर्ष 2024 के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से इसकी शुरूआत हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story