वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा तक सप्तऋषि आरती में बाबा विश्वनाथ का होगा भव्य दीपमाला श्रृंगार

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा तक सप्तऋषि आरती में बाबा विश्वनाथ का होगा भव्य दीपमाला श्रृंगार


वाराणसी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार से बाबा विश्वनाथ का भव्य एवं दिव्य दीपमाला श्रृंगार शुरू हो गया। मंदिर के गर्भगृह में दीपों से किए जा रहे इस विशेष श्रृंगार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सप्तऋषि आरती के दौरान बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य दीपमाला श्रृंगार किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के माध्यम से मंदिर में आध्यात्मिकता और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिलेगा।

कार्तिक मास में बाबा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। दीपमाला श्रृंगार के आयोजन से भक्तों में विशेष उत्साह है और श्रद्धालु इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए उत्सुक हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767368 Articles

Share this story