श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने कार्यभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने कार्यभार संभाला


—धाम की गरिमा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

वाराणसी,21 सितंबर (हि.स.)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने सोमवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व नए सीईओ सत्यम मिश्र ने सपरिवार काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के पावन ज्योर्तिलिंग के दर्शन किए तथा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, व्यवस्था की गुणवत्ता तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम की गरिमा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story