वाराणसी कचहरी पर पुलिस कमिश्नर ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया शुभारंभ, जाम से मिलेगी मुक्ति

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी कचहरी पर पुलिस कमिश्नर ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया शुभारंभ, जाम से मिलेगी मुक्ति


वाराणसी, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के कचहरी रोड पर लगने वाले जाम और बेतरतीब खड़े वाहनों से लोगों को शीघ्र ही मुक्ति मिलेगी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कचहरी के पास बनी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन कर दिया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने बनारस बार और सेन्ट्रल बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में कहा कि अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग से कचहरी रोड पर लगने वाले जाम में 80 फीसदी कमी आएगी।

बताते चले अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग में 200 से अधिक चार पहिया और 300 दोपहिया वाहन एक साथ खड़े (पार्क)हो सकेंगे। पार्किग में सीसीटीवी, फायर सेफ्टी और 24 घंटे सुरक्षा जैसी सुविधाए भी है। इस पार्किंग से कचहरी आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को अपना वाहन खड़ा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story