रामनवमी के उपलक्ष्य में वरूणापार हुकुलगंज में निकली शोभायात्रा, राज्यमंत्री भी हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
रामनवमी के उपलक्ष्य में वरूणापार हुकुलगंज में निकली शोभायात्रा, राज्यमंत्री भी हुए शामिल


वाराणसी, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के वरूणापार हुकुलगंज में रामनवमी के उपलक्ष्य में रामलीला समिति हुकुलगंज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकली। रामलीला समिति के अध्यक्ष व क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव के साथ नागरिकों ने शोभायात्रा में पूरे उत्साह से भागीदारी की।

शोभायात्रा का शुभारंभ बघवानाला स्थित बघवाबीर हनुमान मंदिर से प्रभु श्रीराम की आरती के साथ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी रही, जबकि डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में महादेव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। “जय श्रीराम” और “सिया राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। विशाल शोभायात्रा बघवानाला से लेबर सट्टी हुकुलगंज त्रिमुहानी,मूँछ वाले हनुमान जी मंदिर चौकाघाट से सांस्कृतिक संकुल होते हुए वापस रामलीला स्थल पहुंची, जहां प्रभुराम की आरती के साथ इसका समापन किया गया।

शोभायात्रा में राज्यमंत्री मंत्री रविन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता व काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट, देवकुमार राजू, राजेश त्रिवेदी, अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव शीबू, रविशंकर पटेल, भोला सोनकर, दिनेश मौर्या, पंकज श्रीवास्तव,नीरज सोनकर, रमेश श्रीवास्तव,संदीप सिंह बबलू,प्रशान्त श्रीवास्तव टिंकू,विष्णु मोदनवाल, बादल सोनकर, हिमांशु श्रीवास्तव,अनिल सेठ, संजय सोनकर, रामु सेठ, सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story