मुख्यमंत्री योगी की मां पर असभ्य टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन,हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी की मां पर असभ्य टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन,हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुतला


—सिर काट कर लाने पर 21 लाख का इनाम देने का ऐलान,नागरिकता रद्द करने की मांग

वाराणसी,08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के कथित विवादित और असभ्य टिप्पणी पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में उबाल हैं। गरमाए राजनीतिक माहौल में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मैदागिन चौराहे पर मौलाना के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन के बाद प्रतीक रूप से पुतला फूंक आक्रोश जताया। वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी और वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने इस दौरान ऐलान किया कि जो व्यक्ति मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे वाहिनी की ओर से 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय है और इससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन से मौलाना अब्दुल्ला सलीम की नागरिकता रद्द करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में वाहिनी के नवीन कश्यप, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, विनय जायसवाल,अश्वनी गुप्ता, विनय चौरसिया, उमेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story