वाराणसी: गुरू गोविन्द सिंह महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव पर निकलेंगी शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी: गुरू गोविन्द सिंह महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव पर निकलेंगी शोभायात्रा


— गुरुद्वारा बड़ीसंगत नीचीबाग में शबद गायन

वाराणसी,20 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी)में रविवार को सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाशोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

प्रकाशोत्सव पर परम्परानुसार दोपहर 12.30 बजे से गुरूबाग स्थित गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में परम्परागत तरीके से अमृतसर की गतका पार्टी शस्त्र-कला का प्रदर्शन करेंगी। शोभायात्रा में पंज प्यारे पैदल और घोड़े पर, महिलाएं और पुरुष गुरुवाणी शबद कीर्तन करते हुए चलेंगे।

यह जानकारी गुरुद्वारा गुरुबाग के मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा रथयात्रा सिगरा, साजन तिराहा, मलदहिया, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए गुरुद्वारा बड़ीसंगत नीचीबाग (आसमैरव) शाम लगभग 6:30 बजे पहुंचेगी। गुरुद्वारा बड़ीसंगत नीचीबाग और गुरूबाग में रागी जत्था शबद गायन कर संगत को निहाल करेंगे। गुरू महाराज के प्रकाशोत्सव पर दोनों गुरुद्वारों को फूल-मालाओं और रंगीन बिजली के झालरों से सजाया गया है। सिख समाज में गुरू गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story