वाराणसी: निजी छात्रावास के छत से गिरी 12 वर्षीया छात्रा, मौत

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी: निजी छात्रावास के छत से गिरी 12 वर्षीया छात्रा, मौत


वाराणसी: निजी छात्रावास के छत से गिरी 12 वर्षीया छात्रा, मौत


वाराणसी, 19 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के नगवां इलाके में स्थित एक निजी छात्रावास के छत से 12 वर्षीया छात्रा गिर गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार व अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। मृत छात्रा की पहचान बिहार के सीवान निवासी स्नेहा मिश्रा पुत्री तारकेश्वर मिश्र के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मृत छात्रा के परिजनों को दे दी गई। छात्रा यहां ज्ञानदीप एकेडमी में कक्षा सात में पढ़ती थी और विद्यालय के छात्रावास के पांचवीं मंजिल पर दो अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार के अनुसार यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्रा किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के वाराणसी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story