मोहनसराय में गायत्री परिवार के सदस्यों ने मनमोहक झांकियों के साथ निकाली मंगल कलश यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
मोहनसराय में गायत्री परिवार के सदस्यों ने मनमोहक झांकियों के साथ निकाली मंगल कलश यात्रा


—संगीतमय श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा में श्रोताओं ने सुनी मां गायत्री की महिमा

वाराणसी, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगवां स्थित गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गंगापुर रोड के किनारे आयोजित तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण एवं गायत्री महायज्ञ में शामिल ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार को मनमोहक झांकियों के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली।

गायत्री परिवार मोहनसराय शाखा से जुड़ी महिलाओं ने मोहनसराय चौराहा स्थित अदलपुरा रोड से नगवा शक्तिपीठ से आए लोगों की देखरेख में विधिवत वरुण पूजन किया। इसके बाद बाईपास ओवरब्रिज से बैरवन होते महिलाओं ने पूरे मोहनसराय गांव का भ्रमण कर मां गायत्री का जयकारा लगाया। इसके बाद वापस गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम स्थल पर आई। यहां कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर महिलाओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गई। इसके बाद मंत्रोंच्चारण के साथ मां गायत्री की विधिवत पूजन के उपरांत कलश यात्रा संपन्न हुआ।

कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। उसके उपरांत शाम को 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा में शामिल हुई। कथावाचक विद्याधर मिश्र ने मां गायत्री की महिमा का गुणगानकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार मिश्रा,अक्षय मिश्रा, कुमार सत्यम, बनारसी प्रसाद, अरविंद श्रीवास्तव, रमेश आचार्य, वीरेंद्र सिंह, रमाशंकर द्विवेदी ,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, शिव शंकर पाल आदि ने भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story