गंगा नदी में नाव पर बिरयानी खाने वाले युवकाें के पक्ष में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन साैंपा

WhatsApp Channel Join Now
गंगा नदी में नाव पर बिरयानी खाने वाले युवकाें के पक्ष में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन साैंपा


वाराणसी, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी से जुड़े मामले में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने साझा संस्कृति मंच के बैनर तले अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो के आधार पर 14 युवकों की गिरफ्तारी तथा उन पर गंभीर धाराएं लगाकर न्यायिक हिरासत में भेजना उचित नहीं है।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं और अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों में बढ़ती कार्रवाई वाराणसी की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचा रही है। बहुजन मोर्चा के डॉ. अनूप श्रमिक ने बताया कि मदनपुरा क्षेत्र के जिन 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने स्वयं इफ्तार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान नेता रामजनम, जागृति राही, संजीव सिंह, गगन प्रकाश यादव और जुबैर आदिल सहित अन्य लोग शामिल रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story