हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने दशाश्वमेधघाट पर देखी गंगा आरती, हुए अभिभूत

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने दशाश्वमेधघाट पर देखी गंगा आरती, हुए अभिभूत


वाराणसी, 15 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रविवार शाम अपनी पत्नी और पारिवारिक सदस्यों के साथ धर्म नगरी वाराणसी में रविवार शाम दशाश्वमेधघाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित मां गंगा की सायंकालीन विश्वप्रसिद्ध आरती देखी। इसके पहले उन्होंने विधि के कर्मकांडी वैदिक ब्राम्हणों की देखरेख में मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना भी की।

गंगा आरती देख अभिभूत राज्यपाल ने इसकी जमकर सराहना भी की। गंगा आरती देखने के बाद राज्यपाल ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि आज शाम मुझे वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा जी की पवित्र आरती देखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ। अपने आप को धन्य मानता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के काल में जिस प्रकार से सनातन धर्म को सम्मान मिला उसके लिए इन दोनों महान पुरूषों को मेरा नमन। भारत में नदियों को मां भी कहा जाता है, यह हमारी संस्कृति है। निधि के कार्यालय में ध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, सचिव हनुमान यादव ने राज्यपाल को अंगवस्त्र ,रुद्राक्ष की माला, मोमेंटो व प्रसाद देकर स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story