वाराणसी : पिता की पिटाई से नाराज लड़कियों ने डोसा की दुकान में की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : पिता की पिटाई से नाराज लड़कियों ने डोसा की दुकान में की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज


वाराणसी, 16 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में पिता की पिटाई से नाराज लड़कियों ने महमूरगंज स्थित लीलाराम डोसा दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और मौजूद लोगों से मारपीट की। इसके बाद सोमवार को डोसा दुकान की मालिक बालमुकुंद की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भेलूपुर थाने में धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

भेलूपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि महमूरगंज इलाके में लीलाराम डोसा वाले की दुकान पर दो लड़कियों द्वारा सामान फेंकने का सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। फिलहाल विवेचना के बाद कोई कार्रवाई होगी। वहीं मामले की विवेचना देख रह दारोगा सूर्यभान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौके पर दो लड़कियों की तरफ से दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट होने की जानकारी हुई है। इससे संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। अभी अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। शुरुआती जानकारी में यह भी मालूम हुआ है कि यह दोनों लड़कियां अपने पिता पर दुकान के भीतर हुए हमले से नाखुश थी और इसी कारण वहां जाकर उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले दोनों लड़कियों के पिता को दुकानदार और उनके लोगों ने मारपीट की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story