वाराणसी : रामनगर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवती को रौंदा, मौत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्रक) ने एक युवती को रौंद दिया। हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर पहचान के लिए पुलिस टीम ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया।

रामनगर पुलिस के अनुसार मृत युवती का रंग गोरा और लंबाई लगभग पॉच फीट है। वह नीले रंग की जींस व नीला छींटदार टॉप पहने हुई थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृत युवती के संबंध में कोई जानकारी हो तो दिए मोबाइल नंबर 7839699747 या 9454404396 पर तत्काल सूचना दें। उधर, हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story