वाराणसी के दीपक कुमार बजाज पुनः बने इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव

WhatsApp Channel Join Now

— उद्यमियों में उत्साह का संचार, वर्तमान में 16500 से ज्यादा उद्यमी सक्रिय सदस्य

वाराणसी, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर भारत के बड़े औद्योगिक संगठन इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव पद पर वाराणसी के उद्यमी दीपक कुमार बजाज को पुन: नियुक्त किया गया है। दीपक बजाज के नियुक्ति पर वाराणसी सहित पूर्वांचल के उद्यमियों में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने अपनी नियुक्ति पर गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज अपना उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है।

राज्य में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रचार और विकास में आईआईए द्वारा काफ़ी काम किया जा रहा है।

मुझ पर संगठन ने फिर भरोसा जताया है। इसके लिए संगठन के अध्यक्ष दिनेश गोयल का आभार है। पूर्वांचल के उद्यमियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखना और उसका उचित निस्तारण करने के लिए निरंतर प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। उद्योग के सहज संचालन में सक्रियता से कार्य करने का मेरा पूरा प्रयास होगा, आईआईए ने मुझ पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया, सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित अनेक उद्यमियों एवं व्यापारियों ने दीपक बजाज को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उद्यमी समाज ने आशा व्यक्त की है कि बजाज के नेतृत्व में उद्योग जगत को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story