काशी में मुहर्रम के समय पहली बार देवस्थल-मंदिरों पर बैरिकेडिंग - अजय शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
काशी में मुहर्रम के समय पहली बार देवस्थल-मंदिरों पर बैरिकेडिंग - अजय शर्मा


वाराणसी, 22 जून (हि.स.)। सनातन रक्षक दल के प्रदेश प्रभारी अजय शर्मा ने सोमवार को कहा कि देवनगरी काशी में यह कैसी विडम्बना है। बचपन से काशी में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्वक सम्पन्न होते देखता आया हूँ। परन्तु पहली बार देवनगरी काशी में देवस्थल-मंदिरों को बैरिकेडिंग में घिरा देख रहा हूँ।

अजय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रश्न बैरिकेडिंग का नहीं, उस बदलते वातावरण का है। जहाँ जुलूसों की सुरक्षा के बीच देवालयों को ही घेराबंदी में खड़ा करना पड़ रहा है। यह दृश्य काशी की आत्मा को उद्वेलित करता है।मुहर्रम पहले भी होता था, मंदिर भी यहीं थे। फिर आज ऐसी परिस्थिति क्यों बनी कि मंदिरों को ही बैरिकेडिंग के पीछे खड़ा करना पड़ा। यह प्रश्न सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि काशी के सभी सनातनी का यह प्रश्न हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story