श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगाई हाजिरी

WhatsApp Channel Join Now
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगाई हाजिरी


— बाबा से देश प्रदेश में जनकल्याण की कामना की

वाराणसी,29 जुलाई (हि.स.)। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने विधि विधान से दर्शन पूजन किया। उपमुख्यमंत्री ने बाबा से देश -प्रदेश में शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के गेट नंबर चार के पास पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सावन माह के शुभारंभ को लेकर जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story