मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कांग्रेसजनों ने डाक से भेजी ‘सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र’ पुस्तक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कांग्रेसजनों ने डाक से भेजी ‘सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र’ पुस्तक


——बोले—राजा हरिश्चंद्र के सत्य, ईमानदारी और नैतिकता के आदर्शों से प्रेरणा लें मुख्य चुनाव आयुक्त

वाराणसी, 23 नवंबर (हि.स.)। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध अभियान के तहत सोमवार को वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें डाक के माध्यम से ‘सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र’ पुस्तक भेजी। कांग्रेसजनों ने इस पहल के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त को सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का संदेश देने का प्रयास किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नदेसर स्थित प्रधान डाकघर पहुंचे और गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सत्यप्रेमी हरिश्चंद्र’ मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम डाक से प्रेषित की। इस अवसर पर राघवेंद्र चौबे ने कहा कि राजा हरिश्चंद्र का संपूर्ण जीवन सत्य के प्रति अटूट समर्पण और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपना राजपाट, परिवार और सुख-सुविधाएं तक छोड़ दीं, लेकिन सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने संवैधानिक दायित्वों का निष्पक्षता और ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर अनुराधा यादव, संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन, अब्दुल हमीद डोडे, रोशन श्रीवास्तव, नरसिंह दास, हिमांशु सिंह, पुलक त्रिपाठी और मो. उज्जैर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781725 Articles

Share this story