वाराणसी में पुलिस की सख्ती से कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर पाये

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में पुलिस की सख्ती से कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर पाये


वाराणसी, 10 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर वाराणसी में शुक्रवार को कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी में थे।

हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कई कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को उनके घरों में ही रोक दिया। कांग्रेस के स्थानीय महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरें साझा कर आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें “हाउस अरेस्ट” कर लिया है।

महानगर अध्यक्ष के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन प्रशासन ने पहले ही कार्रवाई करते हुए पार्टी के नेताओं के घरों के बाहर पहरा बैठा दिया। -----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story