मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर काशी में शोकसभा, हिन्दू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर काशी में शोकसभा, हिन्दू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि


वाराणसी, 21 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार मिलने पर धर्मनगरी काशी में भी शोक की लहर है। शनिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में हिन्दू युवा वाहिनी की जिला एवं महानगर इकाई सहित 12 मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वक्ताओं ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में रामनाथ जी महाराज, हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला, निवर्तमान जिला संयोजक सुनील सिंह, आशुतोष सिंह आशु, मनीष मिश्रा, सुनील कुशवाहा, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, नीतिश सिंह (रौनक), दिनेश अग्रहरी, अभिषेक गोलू श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं, सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर भी राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780750 Articles

Share this story