मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी के युवाओं ने किया रक्तदान

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी के युवाओं ने किया रक्तदान


मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी के युवाओं ने किया रक्तदान


—हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से सेवा और समर्पण का विशेष अभियान

वाराणसी,05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को काशी के युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से सेवा और समर्पण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिन्दू वाहिनी, वाराणसी की ओर से कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह 'भोला' के नेतृत्व में कार्यकर्ता उत्साह से रक्तदान कर रहे हैं।

अम्बरीश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है,बल्कि पूरे देश में उनके समर्थक और शुभचिंतक सेवा कार्यों के माध्यम से इसे मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भाव को मजबूत करना और जरूरतमंदों की मदद करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story