मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पुलिस संग्रहालय और मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पुलिस संग्रहालय और मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी पुलिस संग्रहालय और मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण


—2027 में जिले को मिलेगा एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा

वाराणसी, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर शाम सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत सड़क निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लेने के बाद संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने पर खासा जोर दिया। दो दिवसीय दौरे पर शहर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांडेयपुर मानसिक चिकित्सालय के 14.2 एकड़ जमीन पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाये जाने के साथ ही निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नियमित रूप से निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कराये जाने का निर्देश दिया। बताया गया कि इस मेडिकल कॉलेज में लगभग 150 एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई होगी। वर्ष 2027 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। जिसके सिविल कार्य पर लगभग 150 करोड़ की धनराशि व्यय होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत तिलक जी की मूर्ति से भारत सेवा आश्रम तक बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बता दें कि वाराणसी नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना से 47 करोड़ रुपये लागत से छह स्मार्ट और हाईटेक सड़क बनाई जा रही है। लगभग 90 फीसदी काम पूरा भी हो गया है। इन सभी सड़कों के किनारे हरियाली को प्रमुखता दी जा रही है। जिससे इन सड़कों पर फुटपाथ के साथ ही ग्रीनरी की व्यवस्था भी मिलेगी, ताकि इस सड़क के किनारे से चलने वाले लोगों को हरियाली के साथ ही वहां बैठने और रुकने की भी व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनील पटेल, मंडलायुक्त एस राजलिंगम,अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा,जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story