सीएम डैशबोर्ड की मार्च माह की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में तीसरा स्थान

WhatsApp Channel Join Now
सीएम डैशबोर्ड की मार्च माह की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में तीसरा स्थान


—आईजीआरएस की रैंकिंग में पहले नंबर पर

वाराणसी, 11 अप्रैल (हि.स.)। सीएम डैशबोर्ड की मार्च माह की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। आईजीआरएस की रैंकिंग में वाराणसी पहले स्थान पर है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी कार्यालय के अनुसार सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पॉलिसी कुल 51 विभिन्न पैरामीटर पर की जाती है। इसमें अपराध, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम, गौ तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, महिला अपराध में कार्रवाई ,एससी/एसटी एक्ट, गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय से सजा आदि शामिल है।

पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की साप्ताहिक समीक्षा व प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप सीएम डैशबोर्ड की मार्च माह की रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश में तृतीय व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के परिणामस्वरूप माह मार्च की जारी रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी लगातार पांच माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। वर्ष 2023 व 2024 में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी प्रायः 70वें स्थान(प्रदेश में अन्तिम 10 जिलों) पर रहता था। अब लगातार टॉप 10 में बना हुआ है। सीपी कार्यालय के अनुसार महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई व प्रभावी मॉनिटरिंग से जनपद का प्रदर्शन सराहनीय रहा । 112 पीआरवी का रिस्पांस टाइम उच्च कोटि का रहा, जिससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित हुई। इसी तरह समग्र प्रदर्शन में उच्च अंक प्राप्त कर वाराणसी जनपद ने सिटीजन सर्विसेज के क्षेत्र में दक्ष, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story