स्वतंत्रता दिवस के पूर्व वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान


—सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,संदिग्धों से पूछताछ,डॉग स्क्वाड की टीम ने भी किया छानबीन

वाराणसी, 13 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुरूवार शाम कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।

टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर प्लेटफॉर्म, बुकिंग ऑफिस, यात्री हाॅल, एफओवी एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग किया। संयुक्त टीमों ने डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर संदिग्ध यात्रियों और सामानों की भी छानबीन की। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने मिलकर स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर निगरानी भी बढ़ा दी। आरपीएफ के निरीक्षक के अनुसार, स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से रुके लोगों को हटाया गया। कावंडियों व यात्रियों से किसी के द्वारा दी गई किसी भी वस्तु का सेवन न करने की अपील की गई। आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139/ जीआरपी/ आरपीएफ को तुरंत सूचित करने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि चेकिंग के दाैरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story