बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में खतरनाक धुएं एवं गैसों से बचाव का किया लाइव प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में खतरनाक धुएं एवं गैसों से बचाव का किया लाइव प्रदर्शन


- अग्नि संरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में मंगलवार को अग्नि संरक्षा उपकरणों का उपयोग, खतरनाक धुएं एवं गैसों से बचाव एवं ढीले विद्युत कनेक्शन्स को सुदृढ़ करने का लाइव प्रदर्शन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के निर्देशन में चार से 10 मई के बीच आयोजित अग्नि संरक्षा सप्ताह’ में अग्नि संरक्षा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

केन्द्रीय चिकित्सालय में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश कुमार के नेतृत्व में संरक्षा अनुभाग के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के तहत फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव प्रदर्शन किया।

बरेका जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, इस वर्ष अग्नि संरक्षा सप्ताह का थीम ‘’सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ हैं।‘’

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मधुलिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं फिजिशियन डा. एस. के. मौर्या, डा. विशाल मिश्रा, डा. तन्मय आनंद आदि भी मौजूद रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story