बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कंचनपुर एवं पश्चिमी उपनगर कॉलोनी के आवासों का हाल जाना

WhatsApp Channel Join Now
बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कंचनपुर एवं पश्चिमी उपनगर कॉलोनी के आवासों का हाल जाना


वाराणसी,09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने शनिवार को कर्मशाला तथा कंचनपुर एवं पश्चिमी उपनगर (दक्षिण) कॉलोनी के आवासों का जायजा लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने रेलवे आवासों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश दिया।

यहां से महाप्रबंधक कर्मशाला पहुंचे जहां उन्होंने ओल्ड ब्लॉक शॉप का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों से चल रहे उत्पादन कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story