भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन


वाराणसी, 22 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन कर उन्होंने देश समाज में निरंतर प्रगति की कामना की। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद धर्मपाल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज काशी की पवित्र भूमि पर मुझे बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दिव्य दर्शन और पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैने देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और वे हमें धर्म, सेवा तथा राष्ट्र-कल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। मंदिर से दर्शन पूजन के बाद धर्मपाल सिंह ने पार्टी की ओर से पिपलानी स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी की। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री व वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश महामंत्री संगठन की अगुआनी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story