भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ता उत्साहित

WhatsApp Channel Join Now


वाराणसी,25 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश में नए पदाधिकारियों की सूची गुरूवार को जारी कर दी है। सूची में पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल को अब प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं काशी क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक चौरसिया को दी गई है। चौरसिया वर्तमान में काशी क्षेत्र के महामंत्री है।

दिलीप पटेल व अशोक चौरसिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोनों नेताओं को सोशल मीडिया के साथ फोन पर भी लगातार बधाई दे रहे है।

पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल व प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और अंगवस्त्र पहना कर अभिनंदन किया।

बताते चले कि, पार्टी के नए काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया लम्बे समय से काशी क्षेत्र के महामंत्री है। अशोक चौरसिया, दिलीप पटेल और महेश चंद्र श्रीवास्तव के टीम में समन्वय बना कर कार्य कर चुके हैं। पेशे से होटल व्यवसाई व कोचिंग सेन्टर चलाने वाले अशोक चौरसिया अपने समाज के कार्यक्रम में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं। वाराणसी के शंकर गिरी को भी पार्टी नेतृत्व ने नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story