वाराणसी : रुझानों में बंगाल में भाजपा की लगातार बढ़त से कार्यकर्ता उत्साहित, हवन पूजन जारी

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : रुझानों में बंगाल में भाजपा की लगातार बढ़त से कार्यकर्ता उत्साहित, हवन पूजन जारी


वाराणसी,04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतगणना के दौरान रूझानों में भाजपा की बहुमत वाली बढ़त से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता धर्मनगरी वाराणसी में जीत के लिए मंदिरों में जहां हवन पूजन कर रहे हैं। वहीं,बंग समाज की महिलाओं ने गंगाघाट पर शंखनाद के बीच मां गंगा की आरती उतारीं। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। गंगा आरती के बाद महिलाओं ने मां गंगा से भाजपा के प्रचंड जीत की कामना की।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान इन महिलाओं ने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिले और वहां एक मजबूत सरकार का गठन हो। बंगाल में ममता दीदी बहुत लंबे समय से राज कर रही हैं और उनके शासनकाल में बहुत अत्याचार हुआ है। जनता अब ऊब चुकी है। इसीलिए वहां सत्ता परिवर्तन होना तय है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story