बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन

WhatsApp Channel Join Now
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन


वाराणसी, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव के पिता इंद्रजीत यादव एवं मां कौशिल्या देवी भी दुर्गेश की इस सफलता पर बेहद खुश है। विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार दुर्गेश यादव ने बीएचयू से वर्ष 2020–23 में बी.पी.ए. (गायन – उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) तथा वर्ष 2023–25 में एम.पी.ए. (गायन – उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।

दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके चयन पर प्रो. संगीता पंडित, संकाय प्रमुख, संगीत एवं मंच कला संकाय एवं विभागाध्यक्षा, गायन विभाग ,प्रो. राम शंकर, समन्वयक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बताते चले ‘सा रे गा मा पा 2026’ का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से प्रारंभ हुआ है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story